Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कूड़ा प्रबंधन को लेकर लापरवाही बरतना 2 सोसायटी प्रबंधन को महंगा पड़ा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूड़ा प्रबंधन न करने पर ग्रेनो वेस्ट स्थित दो सोसायटी पर 40,400 रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की कार्रवाई लगातार की जा रही है इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।
केबी नोज और आस्था ग्रीन पर जुर्माना
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 स्थित रतन पर्ल, केबी नोज, सेक्टर 16बी स्थित गुलशन बेलिना व निराला एस्पायर और सेक्टर 4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति -2016 के अंतर्गत बल्क वेस्ट जनरेटरों का निरीक्षण किया गया। गुलशन बेलिना व निराला एस्पायर सोसायटी में सब ठीक मिला, लेकिन केबी नोज और आस्था ग्रीन सोसायटी में कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं पाया गया। इस वजह से केबी नोज पर 20400 व आस्था ग्रीन पर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया।
दी गई कड़ी चेतावनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केबी नोज व आस्था ग्रीन को चेतावनी दी है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल के अंतर्गत कूड़े का उचित ढंग से निस्तारण करे। सूखे एवं गीले कूड़े कचरे को अलग अलग रखकर उसको निस्तारित न करने पर और गार्बेज इधर उधर फेंकने पर भविष्य में भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
कूड़ा नहीं डालने वालों पर भी नजर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर में रहने वाले ऐसे लोगों पर भी नजर बनाए हुए है जो कि कूड़ा गाड़ी आने पर कूड़ा नहीं डालते है। आशंका है कि ऐसे लोग इधर उधर कूड़ा फेंकते है जिससे शहर में गंदगी होती है। प्राधिकरण ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने की फिराक में है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
40 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines