हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी पर ताबड़तोड़ एक्शन, इस बार ठोकी इतने लाख रुपये की पेनल्टी

Uttar Pradesh Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी पर एक्शन जारी है। ग्रेनो अथॉरिटी ने बुधवार को सोसायटी पर 2 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। इससे पहले मंगलवार को अथॉरिटी ने सोसायटी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
ajnara homes and authority officer

Uttar Pradesh Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 16बी स्थितअजनारा होम्स सोसायटी पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इस बार ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने इस सोसायटी पर 2.01 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। बताया जा रहा है कि कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले मंगलवार  को अथॉरिटी के जल विभाग की तरफ से वाटर टैंक की सफाई में लापरवाही करने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सोसायटी के बेसमेंट में मिला कूड़े का ढेर
अजनारा होम्स सोसायटी के निवासियों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की जनस्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को कूड़ा निस्तारण की जांच करने पहुंची। वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य सन्नी यादव ने बताया कि टीम को सोसायटी के बेसमेंट में कूड़े का ढेर मिला। अजनारा होम्स की तरफ से कूड़े का निस्तारण उचित तरीके से नहीं किया जा रहा था। साथ ही सेनेटरी वेस्ट को भी प्रोसेस नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजनारा होम्स सोसाइटी पर 2.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अथॉरिटी ने जुर्माने की रकम को तीन कार्य दिवस में जमा कराने को कहा है।

चेतावनी के साथ की सहयोग करने की अपील
अथॉरिटी के ओएसडी अभिषेक पाठक ने चेतावनी दी है कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटर अपने कूड़े का निस्तारण खुद से करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूडे़ का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाए रखने में सभी निवासियों से सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन

बुधवार को लगाया था 25 लाख रुपये का जुर्माना
बता दें, कि इससे पहले मंगलवार को पानी की गुणवत्ता जांचने पहुंची अथॉरिटी के जल विभाग की टीम को सोसाइटी के अंदर बने पानी के टैंकों की साफ-सफाई उचित न मिलने पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola