Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के उन बिल्डरों को चेतावनी दी है कि जो कि रजिस्ट्री कराने में लेट कर रहे है। अमिताभ कांत समिति से लाभ लेने वाले बिल्डर प्रोजेक्ट के संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। फ्लैटों की रजिस्ट्री जल्द कराने के मकसद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने क्रेडाई व बिल्डरों के साथ बैठक की। एसीईओ ने बिल्डरों को सख्त शब्दों में कहा है कि जल्द फ्लैट की रजिस्ट्री करें। बिल्डरों से यह भी कहा गया है कि अगर कोई खरीदार रजिस्ट्री कराने नहीं आ रहा, उनका आवंटन निरस्त करने का नोटिस जारी करें।
9 बिल्डरों को मिला अमिताभ कांत समिति का लाभ
अमिताभ कांत समिति से लाभ पाने वाले 9 परियोजनाओं में 1431 फ्लैटों की रजिस्ट्री बाकी है। इनकी तरफ से बकाया धनराशि भी जमा करा दी गई है। प्राधिकरण की तरफ से ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट और रजिस्ट्री की अनुमति भी दे दी गई है, फिर भी इन परियोजनाओं में रजिस्ट्री अटकी हुई है। इन फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने क्रेडाई व बिल्डरों के साथ बैठक करने और रजिस्ट्री शुरू के निर्देश दिए। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बैठक की।
नहीं कराई रजिस्ट्री तो लाभ होगा वापस
एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने क्रेडाई और बिल्डरों के साथ बैठक में साफ कहा कि बिल्डर इन फ्लैटों की रजिस्ट्री जल्दी कराएं, अन्यथा अमिताभ कांत समिति से प्राप्त सुविधा को वापस ले लिया जाएगा। वहीं, बिल्डरों को भी निर्देश दिए कि अगर खरीदार की तरफ से रजिस्ट्री कराने में लापरवाही बरती जा रही है तो उनको आवंटन निरस्त करने की अंतिम नोटिस जारी कर दें। एसीईओ ने फ्लैट खरीदारों से शीघ्र रजिस्ट्री कराने की अपील की।
क्या है अमिताभ कांत समिति
अमिताभ कांत समिति, 2023 में रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं की जांच करने और उन्हें पूरा करने के तरीकों की सिफारिश करने के लिए गठित की गई थी। इस समिति की अध्यक्षता नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने की थी। समिति का मुख्य उद्देश्य घर खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना था। समिति ने रियल एस्टेट डेवलपर्स के वित्तीय तनाव को स्वीकार किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी थी। समिति की सिफारिश में बिल्डर को कुछ दिन की मोहलत देना शामिल था।
इन प्रोजेक्ट में बाकी है रजिस्ट्री
विहान डेवलपर्स, डोमस ग्रीन, निराला प्रोजेक्ट, कैपिटल इंफ्राटेक, महालक्ष्मी इंफ्राहोम, पूर्वांचल प्रोजेक्ट, एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स, एसजेपी इंफ्राकॉन, रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शन
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
13 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
18 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
20 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
20 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines