Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से नोएडा के बीच चलने वाली Aqua मेट्रो के यात्रियों के लिए शनिवार का दिन परेशानी भरा साबित हुआ। सुबह 8 बजे से सभी टिकट वेंडिंग मशीनों में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इस वजह से टिकट और कार्ड रिचार्ज की सुविधा बाधित हो गई। पीक आवर में आफिस जाते दौरान हुई इस समस्या से लोगों की लाइन स्टेशन पर लग गई। यह समस्या Parichowk, सेक्टर 51, सेक्टर 137, 142 व नाॅलेज पार्क 2 मेट्रो स्टेशन पर हुई।
20 मिनट तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा
तकनीकी खामी की वजह से यात्रियों को काउंटरों की ओर रुख करना पड़ा, जहां सुबह के व्यस्त समय में लंबी कतारें लग गई। कई स्टेशनों पर यात्रियों को 15 से 20 मिनट तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। ऑफिस और अन्य जरूरी कामों पर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
12 बजे के बाद मिली राहत
नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की तकनीकी टीम ने मशीनों को दुरुस्त करने का प्रयास किया और दोपहर 12 बजे के बाद आंशिक रूप से सेवा बहाल की गई। कई मशीनें पूरे दिन बार-बार हैंग होती रहीं, जिससे अस्थिरता बनी रही। जहां मशीनें खराब हुई उन स्टेशनों पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। शनिवार को वीकेंड होने के कारण निजी क्षेत्र के लोग अपने परिवारों के साथ बाहर निकलते हैं, जिससे भीड़ और भी बढ़ गई।
सुविधा से ज्यादा परेशानी बन रहीं मशीनें
एक्वा लाइन के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। पहले यह केवल टिकट निकालने के लिए थी। मई के महीने से इनमें यूपीआई के जरिए कार्ड रिचार्ज की सुविधा भी जोड़ी गई। बार-बार आने वाली तकनीकी खामियों से यात्री परेशान हैं।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा पुलिस ने 100 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines