Greater Noida Aqua Line Metro: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक्वा मेट्रो लाइन विस्तार परियोजना को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मंजूरी की मुहर नहीं लग पाई है। उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट की अगली बैठक में इस परियोजना पर कुछ समाधान निकल सके।
एक्वा और ब्लू लाइन को यहां जोड़ा जाना है
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो को नोएडा की ब्लू लाइन से जोड़ने की योजना है। मेट्रो की दोनों लाइनों के जुड़ने से एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार भी होगा। बताया गया है कि एक्वा लाइन का नोएडा में आखिरी स्टेशन सेक्टर-51 में है, जबकि दिल्ली के द्वारका से नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक सिटी यानी सेक्टर 62 तक चलने वाली ब्लू लाइन मेट्रो का सेक्टर 52 में स्टेशन है। दोनों की दूरी करीब 400 मीटर है।
मंत्रालय को भेजा था 2197 करोड़ का प्रोजेक्ट
माना जाता है कि इस दूरी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में मेट्रो अधिकारियों की योजना है कि एक्वा लाइन को ब्लू लाइन से जोड़ा जाए। ताकि लोगों की परेशानी कम हो सके। इसके लिए मेट्रो अधिकारियों ने दोनों लाइनों की कनेक्टिविटी के लिए 2197.49 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट तैयार किया था, जो केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय में अटका हुआ है।
एनएमआरसी ने दिया एफओबी का विकल्प
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नोएडा मेट्रो रेल निगम ने विकल्प के तौर पर 420 मीटर लंबे फुट ओवर ब्रिज से दोनों स्टेशनों को जोड़ने का एक प्रस्ताव भी तैयार करके मंत्रालय को भेजा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि अलगी कैबिनेट बैठक में इस परियोजना पर कुछ न कुछ समाधान निकल आएगा।
रोजाना 1.23 लाख यात्रियों का बै दबाव
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों के मुकालबे ग्रेटर नोएडा में आबादी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली को जोड़ने के लिए मेट्रो की एक्वा लाइन शुरू हुई। आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन से रोजाना 1.23 लाख यात्री आते-जाते हैं। इन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक्वा लाइन का विस्तार की योजना पर काम किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
16 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
19 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines