Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 85 वीं बोर्ड बैठक हाल ही में अध्यक्ष अलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्मपन हुई थी। इस बोर्ड बैठक में प्राधिकरण के सीईओ डा अरुणवीर सिंह ने 54 प्रस्तावों को रखा था। जिनमें से कुछ प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई थी। इस दौरान क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लसटर (EMC 2.0) स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया था। जिसे मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार के पास भेजा गया था। इस मामले में अब भारत सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 417 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0’ (EMC 2.0) की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है।
YEIDA की 85 बोर्ड बैठक में रखा था प्रस्ताव
YEIDA क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे इलैक्ट्रोनिक्स उत्पादों के उत्पाद को बढ़ावा देने और नई यूनिटे लगाने की योजनाओं के तहत केन्द्र सरकार की नई परियोजना को हरि झंडी मिल गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 85 वीं बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्तावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लसटर (EMC 2.0) स्थापित करने का भी प्रस्ताव था। जिसे अब भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है यह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर यीडा क्षेत्र के सेक्टर-10 में स्थापित किया जाएगा।
रोजगार के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां होंगी तेज
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर कंपनियों की स्थापना से जहां एक ओर स्थानीय युवओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण लगातार जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम कर रहें हैं। ऐसे में इस तरह के प्रौजेक्ट के यहां आने के कारण भी यह क्षेत्र आने वाले समय में उत्तर भारत के एक प्रमुख औद्योगिक हब में रूप में उभरनें की संभावना है।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 hr agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
1 hr agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
3 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
6 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
22 hrs agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
1 day agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines