ग्रेटर नोएडा में 417 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने की मंजूरी, खुलेंगे रोजगार के मार्ग

Greater Noida News: YEIDA क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे इलैक्ट्रोनिक्स उत्पादों के उत्पाद को बढ़ावा देने और नई यूनिटे लगाने की योजनाओं के तहत एक परियोजना को हरि झंडी मिल गई है। भारत सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 417 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0’ (EMC 2.0) की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है।

Noida News, Greater Noida News, Noida Development Authority, YEIDA, Greater Noida Development Authority, Yamuna Development Authority, Yida, Yamuna Expressway, Electronics Manufacturing Cluster, नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा न्यूज, नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, यमुना विकास प्राधिकरण, यीडा, यमुना एक्सप्रेसवे, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 85 वीं बोर्ड बैठक हाल ही में अध्यक्ष अलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्मपन हुई थी। इस बोर्ड बैठक में प्राधिकरण के सीईओ डा अरुणवीर सिंह ने 54 प्रस्तावों को रखा था। जिनमें से कुछ प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई थी। इस दौरान क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लसटर (EMC 2.0) स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया था। जिसे मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार के पास भेजा गया था। इस मामले में अब भारत सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 417 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0’ (EMC 2.0) की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है।

विज्ञापन

YEIDA की 85 बोर्ड बैठक में रखा था प्रस्ताव

YEIDA क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे इलैक्ट्रोनिक्स उत्पादों के उत्पाद को बढ़ावा देने और नई यूनिटे लगाने की योजनाओं के तहत केन्द्र सरकार की नई परियोजना को हरि झंडी मिल गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 85 वीं बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्तावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लसटर (EMC 2.0) स्थापित करने का भी प्रस्ताव था। जिसे अब भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है यह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर यीडा क्षेत्र के सेक्टर-10 में स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन

रोजगार के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां होंगी तेज

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर कंपनियों की स्थापना से जहां एक ओर स्थानीय युवओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण लगातार जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम कर रहें हैं। ऐसे में इस तरह के प्रौजेक्ट के यहां आने के कारण भी यह क्षेत्र आने वाले समय में उत्तर भारत के एक प्रमुख औद्योगिक हब में रूप में उभरनें की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ