Greater Noida News: यीडा सिटी के अपैरल पार्क में लांच होंगे 10 नए भूखंड, आवंटियों को होगा लाभ

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यीडा सिटी में बन रहे अपैरल पार्क में भूखंडों की बढ़ती मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने यहां विकास कार्यों को गति देने का निर्णय लिया है. जल्द ही सेक्टर-29 में 10 नए भूखंड लॉन्च किए जा सकते हैं.

Yamuna Authority

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यीडा सिटी में बन रहे अपैरल पार्क में भूखंडों की बढ़ती मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने यहां विकास कार्यों को गति देने का निर्णय लिया है. जल्द ही सेक्टर-29 में 10 नए भूखंड लॉन्च किए जा सकते हैं. इसके लिए जमीनों के विवाद निपटाकर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

बी 1 से 10 तक होगा विकास

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह से हाल ही में कई उद्यमियों ने मुलाकात की थी और भूखंडों की मांग रखी थी. सीईओ ने उद्यमियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बी-1 से बी-10 तक भूखंडों के विकास को तेज करने के निर्देश दिए हैं. इस काम के लिए लगभग 3.30 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.

विज्ञापन

एक भूखंड के लिए 17 आवेदन

विकास कार्य पूरे होते ही यमुना प्राधिकरण भूखंडों की योजना लांच कर देगा. इसके बाद इच्छुक उद्यमी आवेदन प्रक्रिया पूरी करके भूखंड हासिल कर पाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक भूखंड के लिए 17 आवेदन मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अपैरल पार्क में भूखंडों की मांग लगातार बढ़ रही है.

मेडिकल डिवाइस और अपैरल पार्क ड्रीम प्रोजेक्ट

यीडा सिटी में विकसित हो रहा मेडिकल डिवाइस पार्क और अपैरल पार्क प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है. यहां पर तेजी से विकास किया जा रहा है. योगी सरकार इन प्रोजेक्ट के दम पर 2027 चुनाव की तैयारी में जुट गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ