Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 2 स्थित आनंद आश्रय सोसायटी में बुधवार सुबह एक महिला लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंस गई। लिफ्ट में आई खराबी के चलते वह रूक गई। लिफ्ट के अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला की 20 मिनट तक सांसे अटकी रही।

Women Stuck In Lift

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 2 स्थित आनंद आश्रय सोसायटी में बुधवार सुबह एक महिला लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंस गई। लिफ्ट में आई खराबी के चलते वह रूक गई। लिफ्ट के अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला की 20 मिनट तक सांसे अटकी रही। महिला ब्लड प्रेशर की मरीज भी है। इस मामले के बाद सोसायटी के निवासियों ने मेंटेनेंस विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

दूसरें से तीसरी मंजिल के बीच का मामला
सोसायटी के गोदावरी टावर में लिफ्ट बेसमेंट से ऊपर जाने के दौरान दूसरे और तीसरे माले के बीच में अटक गई। महिला ने पहले तो दरवाजा खुलने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो उन्होंने इमरजेंसी अलार्म और दरवाजा पीटकर मदद की गुहार लगाई।

विज्ञापन

नहीं है वेंटिलेशन
स्थानीय निवासी अमित भाटी ने बताया कि लिफ्ट में फंसी महिला को ब्लड प्रेशर की पुरानी समस्या है। लिफ्ट में वेंटिलेशन न होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। गनीमत रही कि आसपास के निवासियों ने अलर्ट होकर मेंटेनेंस टीम को तुरंत सूचना दी। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

गेट खोलने में दिखी लापरवाही
घटना के दौरान लिफ्ट का दरवाजा खोलने के लिए पहले चाबी का उपयोग किया गया, लेकिन वह काम नहीं आई। स्थानीय निवासी उदयवीर नागर ने बताया कि मेंटेनेंस टीम के पास लिफ्ट की सही चाबी तक नहीं थी। इसके बाद डंडे और लोहे की रॉड की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला की हालत काफी नाजुक हो गई थी।

विज्ञापन

सुरक्षा उपकरणों की कमी
विकास तिवारी ने बताया कि लिफ्टों का रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद उनमें जरूरी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं हैं। एंटी-रेस्क्यू सिस्टम जो कि किसी भी आकस्मिक रुकावट की स्थिति में लिफ्ट को पास के फ्लोर पर ले जाकर दरवाजा खोलने की सुविधा देता है वह इन लिफ्टों में नहीं लगा है। इसके अलावा लिफ्टों में जैम अलार्म और वेंटिलेशन सिस्टम भी काम नहीं कर रहे हैं, जिससे पिछले कुछ समय में लिफ्ट में फंसने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

मेंटेनेंस टीम का बचाव
इस पूरे मामले पर जब मेंटेनेंस टीम से बात की गई तो उन्होंने दावा किया कि लिफ्ट का नियमित रखरखाव किया जा रहा है। साथ ही हाल ही में नई चाबियां मंगाई गई हैं, जो सही तरीके से काम कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ