Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के तिलपता-दादरी मुख्य मार्ग पर पानी भरने से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दावों की पोल खुल गई है। बारिश के पानी में एंबुलेंस फंस गई। इससे संबंधित फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोग धक्का मारकर एंबुलेंस को पानी के बाहर निकाल रहे है। पानी में फंसने के चलते एंबुलेंस खराब हो गई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से हर बारिश में यह समस्या सामने आ जाती है।
सबसे बिजी मार्ग पर रहती है समस्या
तिलपता-दादरी मार्ग इन दिनों सबसे बिजी मार्ग है। यह ग्रेटर नोएडा, नोएडा व गाजियाबाद से दादरी, बुलंदशहर की तरफ जाने वाले लोगों की राह सुगम करता है। इन दिनों बारिश के मौसम में यह मार्ग सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। ऐसे में यहां जाम व पानी भरने की समस्या लगातार बनी रहती है। यदि आने वाले दिनों में इसका उचित समाधान नहीं किया गया तो लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह मार्ग शहर का सबसे पुराना मार्ग भी है।
हाईटेक शहर की व्यवस्था बदहाल
ग्रेटर नोएडा की गिनती हाईटेक शहर में होती है। ऐसे में हाईटेक शहर की बदहाल व्यवस्था का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब दादरी-तिलपता मार्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी भरा है और वाहन आ जा रहे है। हल्दौनी मोड़ पर भी पानी भरने की समस्या का कई सालों से समाधान नहीं हो पाया है। यह दोनों मार्ग ऐसे है जहां से गुजरने से लोग परहेज करते है।
प्राधिकरण की तरफ से किए जा रहे प्रयास
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि पानी भरने की समस्या का तत्काल समाधान किया गया। जैसे ही तिलपता मार्ग की समस्या की जानकारी हुई। टीम मौके पर पहुंच गई। पानी निकासी की व्यवस्था तुरंत की गई। कुछ हद तक समस्या पर काबू पा लिया गया है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, 30 मिनट तक फंसे रहे 2 लोग
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
10 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines