Greater Noida News: एम्स पैरामेडिकल परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहे दो सॉल्वर गिरफ्तार, 2 लाख में तय हुई थी डील

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित निजी संस्थान में आयोजित एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

Knowledge Park Arrest

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित निजी संस्थान में आयोजित एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा में एक युवक दूसरे अभ्यर्थी की जगह पेपर देते पकड़ा गया। जांच के बाद पुलिस ने दो सॉल्वरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य अभ्यर्थी फिलहाल फरार है।

विज्ञापन

13 जुलाई को था पेपर

थाना नॉलेज पार्क प्रभारी निरीक्षक सर्वेश चंद ने बताया कि 13 जुलाई को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पेपर था। यहां पर एम्स द्वारा पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक और आधार सत्यापन में एक अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध पाई गई।

विज्ञापन

फर्जीवाड़े का हो गया खुलासा

परीक्षा स्थल पर नियुक्त कमान्डिंग ऑफिसर दक्ष चैधरी और अधियारीमा गोमेज ने बताया कि सत्यापन के दौरान जब नीतीश नामक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक और आधार मिलान किया गया तो वह सफल नहीं हुआ। पूछताछ करने पर नीतीश ने स्वीकार किया कि वह किसी अन्य व्यक्ति की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके बाद परीक्षा संचालन टीम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एफआईआर दर्ज करवाई।

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने मामले में प्रशांत और मनीष गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि फरार आरोपी नीतीश ने 2 लाख रुपये में इन दोनों को हायर किया था ताकि वे उसके स्थान पर परीक्षा दिलवा सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ