---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा; बाइक सवारों को कुचलता गया ट्रक, बाप-बेटे की मौत

Greater Noida Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों की कुचल दिया। हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला और एक अन्य राहगीर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों […]

---विज्ञापन---

Greater Noida Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों की कुचल दिया।

हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला और एक अन्य राहगीर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यहां हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ये हादसा पीपी स्टेट स्थित धूम मानिकपुर के पास हुआ है। हादसे में मरने वालों की पहचान दिनेश शर्मा और उनके सात साल के बेटे रुद्र के रूप में हुई है। बताया गया है कि दिनेश अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से दादरी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इनके अलावा एक अन्य शख्स को भी ट्रक ने टक्कर मारी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि एक ट्रक बाइक सवारों को कुचलते हुए जा रहा है। तभी सामने आई एक और बाइक को कुचल देता है। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होती है। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई।

---विज्ञापन---

आरोपी ड्राइवर फरार

बताया गया है कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होगा।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2023 06:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola