Noida Fire News: 'सुनाई दी तेज धमाकों की आवाज...' नोएडा की इस केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर की एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार रात को भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Greater Noida Fire News

ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग (X Video)

Greater Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में शनिवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। पहले छोटी सी लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में आग ने भयंकर रूप ले लिया और पूरी केमिकल फैक्ट्री राख हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ फायर डिपार्टमेंट की टीम पहुंची और राहत-बचाव के काम में जुट गई। फिलहाल, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में आग लगी है। लेकिन अभी आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

इस फैक्ट्री में लगी है आग

ये भीषण आग बादलपुर के आमका रोड पर टुडोक इंडस्ट्री में लगी है। यह पूरी तरह से एक केमिकल फैक्ट्री है। शनिवार रात फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस अधिकारी, फायर यूनिट के अलावा कई अन्य कर्मी मौके पर राहत कार्य में जुट गए। फैक्ट्री में ये आग रात करीब 9 बजे लगी थी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां

भीषण आग को देखते हुए एक दर्जन से अधिक फायर की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आग की इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को कुछ हद तक काबू कर लिया गया है। फैक्ट्री में केमिकल मौजूद था। इस वजह से चंद मिनट में ही आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

तेज धमाकों की आवाज

फैक्ट्री में जब आग लगी तो अंदर से कई बार तेज धमाकों की आवाज आई। यह सुनकर वहां मौजूद लोग मौके से भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ