Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर गड्ढों से राहगीरों को जल्द ही राहत मिलेगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से दावा किया गया है कि 15 नवंबर तक पूरे शहर की सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी. वहीं, मार्च 2026 तक 47.74 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.
928 में से 643 गड्ढे भरे जा चुके
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग की मानें तो शहर की विभिन्न सड़कों पर कुल 928 गड्ढे चिन्हित किए गए थे. इनमें से 643 गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 285 गड्ढों को भरने का काम 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. सभी वर्क सर्किलों में तेजी से काम जारी है.
मार्च 2026 तक 47.74 किमी सड़क की होगी रिसर्फेसिंग
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 106.57 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया था. अब तक 58.83 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पूरी हो चुकी है. शेष 47.74 किलोमीटर सड़क की रिसर्फेसिंग का काम मार्च 2026 तक पूरा करने का दावा किया गया है.
कई प्रमुख मार्गों पर काम तेज
वर्तमान में सूरजपुर घंटाघर चैक से कासना तक, जुनपत गोलचक्कर से सेक्टर म्यू तक और कासना कस्बे से इकोटेक-6 गोलचक्कर तक सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है. इसके अलावा अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, स्वर्ण नगरी और सेक्टर ईटा (मिग्सन सोसाइटी के सामने) जैसी कॉलोनियों में भी गड्ढे भरने का काम चालू है.
मार्च तक बेहतर होंगी सड़कें
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. जिन सड़कों की मरम्मत जरूरी है, उनका सर्वेक्षण कर लिया गया है. सभी वर्क सर्किल अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. गड्ढे भरने का कार्य 15 नवंबर तक और सड़कों की मरम्मत मार्च तक पूरी कर ली जाएगी.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: मथुरा के राया में हाइब्रिड मॉडल पर बसेगी हेरिटेज सिटी, 750 एकड़ में है पूरी योजना
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines