'मेरी मम्मा को थप्पड़ मारा और आग लगा दी..', ग्रेटर नोएडा दहेज कांड में 7 साल के बेटे का छलका दर्द

Greater Noida 36 lakh Dowry Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में एक विवाहिता को बेटे और बहन के सामने जिंदा जला डाला। आरोप है पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे और 36 लाख के दहेज की मांग पूरी न करने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद बहन ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल मे रिकॉर्ड कर लिया और अब वायरल हो रहे हैं।

Greater Noida 36 lakh Dowry Case
विज्ञापन

Greater Noida 36 lakh Dowry Case: ‘मेरी मां के उपर कुछ डाला, फिर उनको चांटा मारा फिर लाइट से आग लगा दी। यह दर्द छलका 7 साल के बेटे का, जिसकी आंखों के सामने उसकी मां को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला गया। वारदात 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में घटी। मां निक्की की मौत से बेटा सदमे में हैं। मौके पर मौजूद निक्की की बड़ी बहन कंचन ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल मे रिकॉर्ड कर लिया, जोकि सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मे साफ़ साफ़ देखा जा सकता है किस तरह से पति और उसका परिवार कैसे दरिंदगी की हदें पार कर रहा है। मौके पर मौजूद निक्की के बेटे ने खुद पुलिस के सामने कहा कि ‘पापा ने मम्मी को लाइटर से आग लगाई’।

दो बहनों की एक घर में हुई थी शादी

निक्की के पिता का आरोप है कि उसकी दो बेटी निक्की और कंचन की शादी 2016 में ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में एक ही घर में दो भाइयों से की थी। उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में दान दहेज़ भी दिया था, लेकिन उसके बाद भी कई बार विपिन पैसे की मांग भी करता रहता था। न्यूज़ 24 से बातचीत मे पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी विपिन के एक अन्य लड़की से संबंध थे, जिसके चलते वह उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करता था और 21 अगस्त को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें पूरे परिवार ने मिलकर मेरी बेटी की जान ले ली।

विज्ञापन

पति गिरफ्तार, बाकी ससुराली फरार

पुलिस का कहना है कि निक्की की बड़ी बहन कंचन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, इस मामले में आरोपी पति विपिन को गिरफ़्तार कर लिया है बाक़ी आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद अभी भी कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसको लेकर मृतका के ससुराल और कासना पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन भी हुआ, जिसमें पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने न्याय की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज करके कई टीमों का गठन कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ