ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, एसटीपी टैंक की जहरीली गैस ने ली 2 लोगों की जान

Greater Noida News: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टैंक की सफाई करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसकी मिसाल ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में देखने को मिली जब क्लीन करते वक्त 2 लोगों की जान चली गई. दरअसल टैंक में मौजूद जहरीली गैस इनके मौत का कारण बनी.

STP Tank

STP Tank (AI Image)

2 Died After Inhaling Toxic Gas Inside STP Tank: ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टैंक की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. कोतवाली इंचार्ज विनोद कुमार के मुताबिक, मृतकों की पहचान राजस्थान के करौली जिले के गडमुरा गांव के रहने वाले शशिकांत शर्मा (40) और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के इतहारी गांव के रहने वाले आकाश (22) के तौर पर हुई है.

विज्ञापन

क्या है पूरा वाक्या?

पुलिस ने बताया कि शशिकांत सफाई का काम करने के लिए STP टैंक में उतरे थे. क्लीनिंग के दौरान, टैंक के अंदर जमा जहरीली गैसों के कारण वो बेहोश हो गए. जब ​​काफी देर तक उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो सिक्योरिटी गार्ड आकाश उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरे. बदकिस्मती से से, वो भी जहरीली गैसों की चपेट में आ गए और गिर पड़े.

विज्ञापन

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की जानकारी मिलने के बाद नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं. बचाव कर्मियों ने दोनों लोगों को टैंक से बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में सदमे का माहौल है और पुलिस ने जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन

मामले की जांच शुरू

अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि सफाई के काम के दौरान सेफ्टी के सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया था या नहीं. अधिकारी ये भी जांच कर रहे हैं कि क्या कर्मचारियों को सही प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट दिए गए थे और क्या बंद जगह में घुसने से पहले पूरी सावधानी बरती गई थी. इस दुखद घटना से सोसाइटी के लोग सदमे में हैं और खतरनाक अंडरग्राउंड टैंकों के मेंटनेंस के काम के दौरान सुरक्षा उपायों को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ