News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सिरसा तक जाने वाली 130 मीटर रोड पर स्थित तिलपता रोटरी से मकोड़ा रोटरी के बीच बनाए गए अंडरपास की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत फिलहाल नहीं की जाएगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने हैवी ट्रैफिक का हवाला देते हुए मरम्मत कार्य से असमर्थता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक रेल ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक अंडरपास की सड़क का रीसरफेसिंग कार्य संभव नहीं है।
इस अंडरपास से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। बरसात के दौरान जलभराव और गड्ढों के कारण यहां यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मनीष कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अंडरपास की जर्जर सड़क, गड्ढों और जल निकासी की कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि हर साल बरसात में अंडरपास जलभराव से भर जाता है। टूटी-फूटी सड़कें हादसों को न्योता देती हैं।
शिकायत के जवाब में DFCCIL के महाप्रबंधक संदीप कुमार रविवंशी ने बताया कि 130 मीट रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अंडरपास को केवल वैकल्पिक मार्ग के रूप में अस्थाई रूप से खोला गया है। अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए प्रवेश द्वारों को ढका गया है और डीवाटरिंग पंप लगाए गए हैं। हालांकि सड़क किनारे नाली न होने के कारण निकाला गया पानी फिर से अंडरपास में प्रवेश कर जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब नाली का निर्माण कर रहा है, जिससे जलभराव की समस्या में सुधार आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: न्यू आगरा अर्बन सेंटर पर बड़ा अपडेट, यमुना एक्सप्रेस वे के पास बसेगा खेल गांव और गोल्फ कोर्स
महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में अंडरपास से हैवी ट्रैफिक गुजरता है और मरम्मत कार्य केवल यातायात पूरी तरह बंद कर के ही संभव है। इसलिए यह कार्य रेलवे ओवर ब्रिज चालू होने के बाद ही किया जाएगा।
शिकायतकर्ता मनीष कुमार का कहना है कि ट्रैफिक का दबाव तो हर व्यस्त सड़क पर होता है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर या एक लेन चालू रखते हुए सड़क मरम्मत की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर का बहाना बनाकर अंडरपास की मरम्मत टालना आम जनता के साथ जानबूझकर किया गया अन्याय है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: मानसून में फीकी हुई नोएडा और ग्रेटर नोएडा की चमक, हर जगह जलभराव की समस्या
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।