Noida Metro Rail Corporation: ग्रेटर नोएडा मेट्रो से नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद समेत अन्य जगहों पर सफर करने वाले लोगों को अब पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। एनएमआरसी ने ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन के 12 स्टेशनों पर पार्किंग शुरू करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि मई में पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। चार मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है।
6 मई तक मांगे आवेदन
एनएमआरसी चेयरमैन डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि एक्वा लाइन पर कुल 21 स्टेशन हैं। इनमें से 16 स्टेशन पर पार्किंग शुरू करने की योजना तैयार की गई थी। चार स्टेशनों के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है और 12 के लिए टेंडर जारी कर 6 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। कोई भी एजेंसी किसी एक पार्किंग या फिर सभी पार्किंग को लेने के लिए आवेदन कर सकती है। हर मेट्रो स्टेशन के लिए अलग से आवेदन करना होगा। प्रत्येक मेट्रो स्टेशन का औसत टर्नओवर 25 लाख वार्षिक मानते हुए इससे अधिक पर आवेदन करना होगा। मई में एजेंसी का चयन कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे 3 लाख लोगों को मिलेगी।
इन स्टेशनों पर पार्किंग शुरू
चेयरमैन डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि बाकी बचे पांच स्टेशनों पर काफी कम संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में संबंधित स्टेशनों पर पार्किंग शुरू करने की योजना नहीं है। कुछ दिन पहले ही सेक्टर-51, 142, अल्फा वन और 146 स्टेशन पर पार्किंग शुरू की गई है। इन जगह डिजिटल बूम बैरियर समेत अन्य चीजें लगाई हैं। एंड्रायड बेस मोबाइल ऐप भी जल्द शुरू किया जाएगा। इन जगह ऑटोमेटिक बैरियर के पास पहुंचने पर आने-जाने का समय नजर आएगा।
इस मेट्रो स्टेशन पर बनेगी बहुमंजिला पार्किंग
एनएमआरसी के मुताबिक, इस लाइन पर धीरे-धीरे राइडरशिप बढ़ रही है। इसकी वजह से अन्य स्टेशनों पर भी पार्किंग की जरूरत होती जा रही है। सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन पर ही वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग तैयार की जाएगी। यहां पर एक हजार से अधिक वाहन खड़े हो सकेंगे। सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन पर काफी संख्या में लोग आते-जाते हैं। यहां पर पार्किंग बन जाने से मेट्रो स्टेशन के अलावा आसपास आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में सहूलियत होगी।
स्टेशनों के लिए टेंडर निकाला
चेयरमैन डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि सेक्टर-76, 101, एनएसईजेड, सेक्टर-83, 137, 143,144, 145, सेक्टर-147, सेक्टर 148, परी चौक और सेक्टर डेल्टा-1 पर पार्किंग के लिए टेंडर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि लोग पार्किंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा नकद से भुगतान का विकल्प रहेगा।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
24 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines