Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद में पिछले दिनों दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के लोगों को एक बड़ी सौगात दी थी। इस दौरान उन्होंने ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा की थी। जिसमें गाजियाबाद की तीन नगर पालिका लोनी, खोड़ा और मुरादनगर के क्षेत्र को गाजियाबाद नगर निगम की सीमा से जोड़कर ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा करते हुए अधिकारियों को इस पर काम करने के निर्देश दिए थे। घोषणा के बाद से ही नगर निगम के अधिकारी और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने ग्रेटर गाजियाबाद के निर्माण को लेकर रोड मैप बनने का काम शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने से लोनी, खोड़ा और मुरादनगर पालिका में ग्रेटर गाजियाबाद के लिए सर्व सर्वे शुरू हो सकता है।
सरकार लाएगी कैबिनेट में प्रस्ताव
ग्रेटर गाजियाबाद के गठन के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी। इसके बाद दोनों सदनों से मंजूरी होने के बाद में इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही ग्रेटर गाजियाबाद का सपना पूरा हो पाएगा। वहीं इस मामले में गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के बाद से ही अधिकारियों को ग्रेटर गाजियाबाद का पूरा प्लान बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नगर पालिका लोनी, खोड़ा और मुरादनगर क्षेत्र में अगले महीने से सर्वे शुरू होने की संभावना है। ग्रेटर गाजियाबाद के प्रस्ताव को प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मिलकर तैयार करेंगे। इसके बाद तैयार प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय सरकार करेगी। फिलहाल गाजियाबाद जिले में 9 स्थानीय निकाए आते है। जिनमें एक नगर निगम, खोड़ा, लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर सहित चार नगर पालिका और पटला, डासना, फरीदनगर और निवाड़ी सहित चार नगर पंचायत शामिल हैं।
गाजियाबाद नगर निगम का बढ़ जाएगा एरिया
ग्रेटर गाजियाबाद के गठन से गाजियाबाद नगर निगम के एरिया में भी लगभग 80 वर्ग किलोमीटर का विस्तार होगा। हाल के समय में गाजियाबाद नगर निगम का एरिया 220 वर्ग किलोमीटर है, जो ग्रेटर गाजियाबाद बनने के बाद 300 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। इसके अलावा नगर निगम के एरिया में निवास करने वाली आबादी में भी लगभग बराबर का इजाफा होगा और नगर निगम के वार्डों की संख्या भी 114 से बढ़कर 155 हो जाएगी। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि वार्ड और आबादी बढ़ने पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाली ग्रांट में भी उसी अनुपात में वृद्धि होगी और नगर निगम का एरिया बढ़ने से निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines