Ghaziabad News: हाल ही में गाजियाबाद के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा की थी। जिसके लिए उन्होंने जिले के अधिकारियों को भी पूरी कार्य योजना बनाने और प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। ग्रेटर गाजियाबाद की घोषणा के बाद से ही इसमें शामिल किए जाने वाली नगर पालिका क्षेत्र लोनी, खोड़ा और मुरादनगर में प्रॉपर्टी के रेटों को लेकर हलचल तेज हो गई है। घोषणा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इन छात्रों में नगर निगम द्वारा सुविधा दिए जाने के बाद प्रॉपर्टी के दामों में भारी उछाल आ सकता है। पहले इन क्षेत्रों में नगर निगम जैसी सुविधाएं नहीं होने के कारण लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से हिचकिचाते थे, लेकिन अब इन क्षेत्रों की प्रॉपर्टी में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।
खोड़ा की स्थिति में होगा सुधार
राजधानी दिल्ली से सटे होने के बाद भी खोड़ा में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। जिसके कारण लोगों यहां इन्वेस्ट करने या मकान लेने के बारे में सोचते तो थे, मगर कहीं ना कहीं मन मे शंका रहती थी। हाल में इस एरिया में जमीन के रेट 45000 से 52000 रुपये प्रति वर्ग गज के आसपास है। लेकिन जब से खोड़ा क्षेत्र को ग्रेटर गाजियाबाद में शामिल किए जाने की घोषणा की गई है, तब से इस क्षेत्र में भी प्रॉपर्टी को लेकर लेकर हलचल तेज हो गई है। लोगों को कहना है कि जब इस क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया जाएगा और यहां भी सड़के, सीवर, पानी, पार्क आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं आएगी, तो यहां की प्रॉपर्टी का रेट भी दोगुना हो होने की उम्मीद है।
मुरादनगर में प्रॉपर्टी के रेटों में हो सकता है उछाल
ग्रेटर गाजियाबाद में मुरादनगर नगर पालिका के क्षेत्र को भी शामिल किए जाने की घोषणा की गई है। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा अच्छी है। मुरादनगर से होकर नेशनल हाइवे 58 गुजरता है, यहां पर दिल्ली हरिद्वार रूट पर चलने वाली ट्रेनों का स्टेशन भी है। इसके अलावा मुरादनगर दिल्ली-मेरठ रैपिड कॉरिडोर भी यहां से होकर गुजरता है। जिसके कारण मुरादनगर से दिल्ली की दूरी महज 20 मिनट की रह जाती है। ऐसे में इस क्षेत्र को अब ग्रेटर गाजियाबाद में शामिल होने की घोषणा के बाद यह क्षेत्र भी अब प्रॉपर्टी के लिहाज से हॉटस्पॉट बन सकता है। हाल में यहां प्रॉपर्टी के रेट 25000 से 30000 रुपये प्रति वर्ग गज है। जिनमे आने वाले समय में अच्छा खासा उछाल देखने को मिल सकता है।
लोनी में भी रेट अच्छे होने की उम्मीद
इसके अलावा दिल्ली से सटे लोनी को भी ग्रेटर गाजियाबाद में शामिल करने की योजना है। इसके बाद इस क्षेत्र की भी अपनी अलग पहचान हो जाएगी। हाल में यहां प्रॉपर्टी के रेट 45000 से 52000 प्रति वर्ग गज है। वहीं अब नई घोषणा के बाद माना जा रहा है कि इन रेटों में भी दोगने का उछाल आ सकता है। हाल में इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण यहां प्रॉपर्टी खरीदने में लोगों का काम रूझान था, मगर अब ग्रेटर गाजियाबाद में शामिल होने की घोषणा के बाद यहां की प्रॉपर्टी को लेकर हलचल तेज होने लगी है और माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अच्छे होने के बाद रेट में बढ़ोतरी हो सकती है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
7 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
8 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
8 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
8 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines