हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेनो अथाॅरिटी ने लाॅन्च की रेजिडेंशियल प्लाॅट स्कीम, आज से रजिस्ट्रेशन, जानें नियम और शर्तें

ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी ने रेजिडेंशियल प्लाॅट स्कीम लाॅन्च की है। ग्रेनो की यह स्कीम जेवर एयरपोर्ट और डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के नजदीक में स्थित है। इस स्कीम के तहत प्लाॅट के रजिस्ट्रेशन आज दोपहर से शुरू हो जाएंगे। आइये जानते हैं स्कीम की नियम और शर्तें।

विज्ञापन
Greno Launch Residential Plot Scheme

Greno Launch Residential Plot Scheme: ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी की ओर रेजिडेंशियल प्लाॅट स्कीम का ऐलान किया गया है। जिसकी बिडिंग ई-ऑक्शन के जरिए की जाएगी। हालांकि अभी ई-ऑक्शन की डेट और टाइमिंग फाइनल नहीं हुई है। हालांकि रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहे हैं। ये सभी प्लाॅट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काफी नजदीक हैं। आइये बताते हैं ग्रेनो अथाॅरिटी ने इन प्लाॅट को लेकर क्या जानकारी दी है?

इस स्कीम के तहत अथाॅरिटी 10 प्लाॅट बेचेगी। जिनकी साइज 51 मीटर से लेकर 200 स्क्वायर मीटर तक है। 7 प्लाॅट सेक्टर 2 में है। इन सभी का साइज 220 स्क्वायर मीटर है। सेक्टर 2 के 421 नंबर प्लाॅट की कीमत 1 करोड़ 14 लाख 29 हजार रुपये है, प्लाॅट नंबर 397 की रिजर्व कीमत करोड़ 20 लाख 560 रुपये है, 429,462,495 और 511 नंबर प्लाॅट की रिजर्व कीमत 1 करोड़ 14 लाख 29 हजार रुपये है, जबकि 507 नंबर प्लाॅट की रिजर्व कीमत 1 करोड़ 20 लाख 560 रुपये है। 171 नंबर प्लाॅट की रिजर्व कीमत 2 करोड़ 5 लाख 86 हजार रुपये है। बीटा-2 में स्थित 154 नंबर प्लाॅट की रिजर्व कीमत 26 लाख 75 हजार 945 रुपये है। डेल्टा-2 में स्थित प्लाॅट नंबर 48 की रिजर्व कीमत 1 करोड़ 3 लाख 90 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का बिहार से अनोखा रिश्ता! जानें कनेक्शन और असुरों को कैसे देवताओं ने दिया था चकमा?

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 जनवरी

सबसे खास बात यह है कि ये तमाम प्लाॅट जेवर एयरपोर्ट के नजदीक हैं। इसके अलावा ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर भी इन प्लाॅट के करीब बताए जा रहे हैं। अथाॅरिटी ने 10 प्लाॅट के लिए 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 जनवरी है, जो शाम 5 बजे तक रहेगी। प्रोसेसिंग फीस जमा कराने की तारीख 28 जनवरी शाम 5 बजे तय है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग अपने डाॅक्यूमेंट्स 31 जनवरी को शाम 5 बजे तक समिट करा सकते हैं। ई-ऑक्शन की डेट और टाइमिंग तय नहीं है। इसके लिए अलग नोटिफिकेशन जारी होगा।

ये भी पढ़ेंः MahaKumbh 2025: 40 हजार रिचार्जेबल बल्बों से रोशन होगा मेला, बिजली पर 400 करोड़ खर्च करेगी UP सरकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola