उत्तर प्रदेश के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है. आगामी 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ड्रीम प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे. इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने एक खास शॉर्ट फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इस फिल्म के जरिए जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की यात्रा. उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और यहां की पर्यटन संभावनाओं को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. सोमवार को हुई हाई-लेवल बैठक में मंडलायुक्त ने साफ किया कि उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री की जनसभा में तकनीक और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. जिसके लिए सभी विभागों को युद्धस्तर पर काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कैंपस में प्रदर्शन को लेकर जारी किए सख्त नियम, बाहरी लोग नहीं कर सकेंगे एंट्री
सुरक्षा और पार्किंग के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के आगमन और भारी जनसमूह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल से लेकर पार्किंग और प्रमुख रास्तों तक कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी. मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि रैली स्थल पर सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया जाए. साथ ही. लोगों की सुविधा के लिए माइक्रो पार्किंग प्लान लागू किया जा रहा है ताकि जाम के हालात न बनें. पार्किंग स्थलों और रास्तों पर स्पष्ट साइनेज. गेट नंबर और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे. सुरक्षा जांच को सुगम बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है. जो वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ आम जनता के प्रवेश को भी व्यवस्थित करेंगे.
कृष्णा करुणेश बने नायल के निदेशक
जेवर एयरपोर्ट के संचालन और प्रबंधन को और मजबूती देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े फैसले लिए गए हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 26वीं बोर्ड बैठक में नोएडा की सीईओ कृष्णा करुणेश को नायल का निदेशक बनाने की मंजूरी दी गई है. मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 28 मार्च के कार्यक्रम की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई. डीएम मेधा रूपम ने अब तक की तैयारियों का ब्योरा पेश किया. जिसमें मंच निर्माण. शटल बस सेवा और मूलभूत सुविधाओं के मानकों पर चर्चा हुई. प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि लोकार्पण कार्यक्रम न केवल सफल हो बल्कि यह उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का एक सशक्त उदाहरण पेश करे.
एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी यूपी की खूबियां
उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी. जिन पर जेवर एयरपोर्ट की इंजीनियरिंग और इसकी खूबियों से जुड़ी फोटो और वीडियो सामग्री दिखाई जाएगी. मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि इन स्क्रीन के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन क्षमता को भी उभारा जाए. कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैंप. पानी की व्यवस्था और जन समूह प्रबंधन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी और निर्माण कार्य पूरे कर लें. जेवर एयरपोर्ट का यह उद्घाटन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines