'गवर्नर का भाई हूं, तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा', गोरखपुर में अफसर को धमकाने का वीडियो वायरल

Gorakhpur viral video: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बिजली कार्यालय में तैनात अफसर पर खुद को गर्वनर का भाई बताकर धौंस जमाते नजर आया है. SDO उनवल भोलानाथ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आता है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

gorakhpur viral video

Gorakhpur viral video: गोरखपुर में खजनी इलाके में स्थित बिजली विभाग कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक खुद को गवर्नर का भाई बताकर कार्यालय में तैनात बड़े बाबू को खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है. क्लिप में युवक यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “DM भी मेरा काम नहीं रोकते, तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा.” दरअसल, खजनी बिजली विभाग में तैनात बड़े बाबू सूरज सिंह मंगलवार को कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुन रहे थे. इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिजली बिल से संबंधित कार्य तत्काल कराने का दबाव बनाने लगा. बड़े बाबू ने नियमानुसार जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो युवक उत्तेजित हो गया और कथित रसूख का हवाला देते हुए धमकियां देने लगा.

विज्ञापन

वायरल वीडियो के बाद कर्मचारियों में आक्रोश

घटना का वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई है. कर्मचारियों का कहना है कि यदि कार्यालयों में इस तरह की दबंगई और दबाव का माहौल बना रहेगा तो नियमों के अनुसार निष्पक्ष काम करना मुश्किल हो जाएगा. कर्मचारियों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है.

विज्ञापन

वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई है. उनका कहना है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में सरकारी कार्यालयों में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. इस संबंध में SDO उनवल भोलानाथ ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है और न ही अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि यदि मामला उनके संज्ञान में आता है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ