---विज्ञापन---

केदारनाथ जाना होगा आसान, 9 घंटे का सफर 30 मिनट में होगा पूरा! रोप-वे प्रोजेक्ट को सरकार ने दी मंजूरी

Kedarnath Ropeway Project :  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी लंबी रोप-वे परियोजना को मंजूरी दी। अब 9 घंटे की यात्रा सिर्फ 36 मिनट में पूरी होगी। जानें पूरी जानकारी।

---विज्ञापन---

Kedarnath Ropeway Project : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने  बुधवार को राष्ट्रीय रोप-वे विकास कार्यक्रम – पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोप-वे परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी है। इससे केदारनाथ पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही एक अन्य परियोजना हेमकुंड रोप-वे के लिए भी कैबिनेट से मंजूरी मिली है। जिस दूरी को तय करने में 9 घंटे का समय लगता था, वहीं इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सिर्फ आधे घंटे का समय लगेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जिस यात्रा में अभी 8-9 घंटे लगते हैं, वह घटकर 36 मिनट रह जाएगी। इस रोप-वे में एक बार में 36 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

---विज्ञापन---

इस परियोजना से हेमकुंड जाना भी आसान हो गया। हेमकुंड परियोजना के लिए 2730 करोड़ की मंजूरी मिली है। वहीं सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच भी रोप-वे बनाया जाएगा। इससे केदारनाथ पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। केदारनाथ रोप-वे परियोजना के लिए कैबिनेट ने 4081 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

---विज्ञापन---


सोनप्रयाग से केदारनाथ रोपवे परियोजना को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (DBFOT) मोड पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की घोषणा पहली बार अक्टूबर 2022 में “पर्वतमाला परियोजना” कार्यक्रम के तहत की गई थी, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Anand Mahindra की टॉप लिस्ट में है भारत की ये जगह, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे मुरीद

रोपवे को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में विकसित करने की योजना है और यह सबसे उन्नत ट्राई-केबल डिटैचेबल गोंडोला (Advanced Tri-Cable Detachable Gondola) तकनीक पर आधारित होगा। इस रोप-वे से प्रति घंटे प्रति एक दिशा में 1,800 यात्री जा सकेंगे वहीं एक दिन में इनकी संख्या 18 हजार से अधिक होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2025 03:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola