Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला लापता थी। बाद में एक महिला का शव मिला था, जिसको देखकर लग रहा था कि यह मर्डर का मामला है। लापता महिला के परिजनों ने उसकी पहचान कर ली और शव का संस्कार कर दिया। अब पुलिस ने हत्या के मामले में संदिग्ध हत्यारे की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने फूलमती नाम की महिला का मोबाइल ट्रेस किया। लेकिन यह नंबर 600 किलोमीटर दूर झांसी में सक्रिय नजर आया। कॉल रिकॉर्डिंग खंगाली गई तो पता लगा कि यह महिला सुल्तानपुर के युवक से लगातार बात कर रही है।
आखिर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस परेशान हो गई कि आखिर अंतिम संस्कार किस महिला का किया गया है? जिसे वो मरा मान रही थी, वो महिला तो जिंदा निकली। गोरखपुर के गांव बांसगांव के रहने वाले 60 वर्षीय राम सुमेर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 जून से उसकी 40 वर्षीय पत्नी फूलमती लापता है। चार दिन बाद 19 जून को पुलिस ने उरुवा बाजार इलाके से एक महिला की बॉडी बरामद की थी। सुमेर ने उसकी पहचान फूलमती के तौर पर की थी। जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम में पता लगा कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज की थी।
फूलमती जिंदा, मैं खुद लेकर आया झांसी
अब पता लगा है कि फूलमती सुल्तानपुर के शुभम के साथ मोबाइल पर लगातार बात कर रही है। शुभम से भी पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सारा भेद खोल दिया। उसने कबूल किया कि वह फूलमती को झांसी लेकर आया है। वह जिंदा है। पुलिस ने फूलमती को भी ढूंढ निकाला। साउथ एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि फूलमती को पति के साथ भेज दिया गया है। सुमेर, शुभम, फूलमती के अलावा उस महिला की जांच भी कर रहे हैं, जिसका अंतिम संस्कार किया गया है। आखिर वह महिला कौन थी। जहां से बॉडी मिली थी, वहां के कैमरे खंगाले गए हैं। जिसमें एक संदिग्ध नजर आया है। मामले की दोबारा जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
21 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
22 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines