Gorakhpur Thieves Gang Job offer: यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 हजार रुपये में चोरों की भर्ती की जा रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा फ्री खाना और यात्रा भत्ता देने की बात भी सामने आई है। गोरखपुर जीआरपी ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरों ने जिस तरह से इसे चलाया, इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
गोरखपुर जीआरपी ने इस मामले में 3 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। ये लोग ट्रेनों और सार्वजनिक जगहों से मोबाइल चुराते हैं। जिन्हें बाद में नेपाल और बांग्लादेश में बेच दिया जाता है। पुलिस ने गिरोह के पास से हथियार, गोला-बारूद और 44 मोबाइल जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपियों को जेल और बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान झारखंड के साहिबगंज निवासी मनोज मंडल, पहाड़ निवासी करण कुमार और एक नाबालिग के तौर पर हुई है।
एसपी जीआरपी ने क्या कहा?
मामले में एसपी जीआरपी संदीप कुमार मीणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया अरेस्ट किए गए तीन लोगों में से दो बालिग और एक नाबालिग है। रेगुलर पेट्रोलिंग के दौरान इस गिरोह को पकड़ा गया है। इनके पास से 44 मोबाइल फोन बरामद हुए है, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये तक है। इससे पहले ये करीब 200 मोबाइल बेच चुके हैं। गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वे रेलवे स्टेशन पर या बाजार में लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करते हैं, इसके अलावा बाइक पर बैठे सवारों से भी मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः मां को नींद की गोलियां दे बॉयफ्रेंड से घंटों बातें करती थी बेटी, लखनऊ में खुलासा
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
इस मामले में सोशल मीडिया हैंडल पर यूजर्स ने लिखा इस गिरोह का सदस्य बनने के लिए कैसे अप्लाई करें? कुछ ने लिखा क्या यह एक उद्यमियों का समूह है, उन्हें बस वैध तरीकों से काम करना था, इनके पास कई काॅरपोरेट्स की तुलना में अच्छा पैकेज है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा आप शेयर बाजार में लिस्टिंग होने की प्लानिंग कर रहे हैं? अभिषेक नामक एक यूजर ने कहा वैरिएबल पे वाले निजी क्षेत्र की नौकरी की तुलना में अभी भी बेहतर नौकरी की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Video: गोरखपुर में चलती बाइक पर कैसे गिरा हाईटेंशन तार? ग्रामीणों ने बताई ये वजह
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines