हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shiv Pratap Shukla: 4 बाद विधायक रहे शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए गवर्नर, जानें क्या है इनका रसूख?

विज्ञापन

Shiv Pratap Shukla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की ओर से रविवार को 13 राज्यों के राज्यपालों (Governor) के तबादले किए गए हैं। कुछ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इनमें गोरखपुर से 4 बार विधायक रहे शिव प्रताप शुक्ला (Shiv Pratap Shukla) को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस पर शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

और पढ़िए –Delhi News: बाथरूम गया था कांस्टेबल, पीछे से कोई चुरा ले गया उसकी सर्विस रिवाल्वर

यूपी के तीन राजनेता बने राज्यपाल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है। मैं इसे पूरा करूंगा। बता दें कि हाल ही उत्तर प्रदेश के तीन बड़े राजनेताओं को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में फागू चौहान और लक्ष्मण चौहान को भी राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

और पढ़िए –UP GIS 2023: समिट में पहुंचे IB मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, बोले- यूपी में दिखती है विकास की नई तस्वीर

इन वर्षों में विधायक रहे थे शिव प्रताप शुक्ला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से चार बार वर्ष 1989, 1991, 1993 और 1996 में भाजपा विधायक चुने गए थे। वह भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से सांसद चुने जाने के बाद उनका प्रभाव कम होता हुआ दिखा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola