Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक टीचर ने यूकेजी में पढ़ने वाले बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसका हाथ तोड़ दिया। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह क्लास में कागज का जहाज बनाकर उड़ा रहा था। आरोप है कि टीचर ने उसे उल्टा लटका दिया था।
पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर स्कूल के प्रिंसपल, टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया, बच्चे का हाथ फ्रैक्चर है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
स्कूल का टॉपर है सार्थक
यह पूरा मामला कैंट इलाके के कूड़ाघाट गौतम गुरूंग चौक स्थित डस्ट टू क्राउन स्कूल का है। मोहदृदीपुर शिवाला नगर की रहने वाली मासूम की मां पुष्पा ने बताया कि उनके पति हरेंद्र ठेला चलाकर परिवार का भरण- पोषण करते हैं। उन्होंने अपने 5 साल के बेटे सार्थक का एडमिशन डस्ट टू क्राउन स्कूल में कराया था।
सार्थक क्लास UKG में पढ़ता है। सार्थक पढ़ाई में काफी होनहार है और वह अभी UKG में पढ़ता है। एग्जाम में उसने स्कूल में भी टॉप किया था।
दोस्त के साथ मिलकर बनाई थी जहाज
आरोप है कि सार्थक स्कूल गया था। क्लास में उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर कागज की जहाज बनाई। फिर दोनों ने मिलकर क्लास में ही जहाज उड़ा दी। दोनों को ऐसा करते हुए प्रिंसिपल और टीचर ने देख लिया। दोनों ने मिलकर मासूम की पिटाई शुरू कर दी। बच्चे को स्कूल में उल्टा लटका कर इतना मारा कि उसका हाथ टूट गया।
इतना ही नहीं, स्कूल में एडमिशन के दौरान मासूम के माता-पिता ने प्रबंधन को यह भी बताया था कि सार्थक को बचपन से ही ब्रेन की समस्या है। उसके ब्रेन का ऑपरेशन भी हो चुका है। यह जानते हुए भी दोनों ने मिलकर मासूम की पिटाई की। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP: गोरखपुर में यज्ञ के दौरान बौराया हाथी, नानी-नाती और महिला को सूंड से उठाकर पटका, फिर रौंदकर मार डाला
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines