Gorakhpur News: एजेंसी संचालक से 3 लाख की लूट, कार से ऑयल गिरने का झांसा दिया था
Edited By Amit Kasana

Crime
Edited By Amit Kasana

Crime
गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: गोरखपुर में ऑटो एजेंसी संचालक से जालसाजों ने 3.50 लाख रुपए समेत लैपटॉप, पर्स और चार्जर लूट लिया। कार से घर लौट रहे संचालक को जालसाजों ने उनकी कार से मोबिल गिरने का झांस दिया था। जब संचालक अपनी कार से नीचे उतरे उस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना कैंट इलाके के काली मंदिर के पास गुरुवार की रात हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही जालसाजों को पकड़ लिया जाएगा।
शहर के सिविल लाइंस के गंगोत्री बिहार कॉलोनी के रहने वाले मनोज मातेनहेलिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है, गुरुवार की रात करीब 9 बजे वह अपने बेटे सत्यम और ड्राइवर के साथ मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एजेंसी से घर लौट रहे थे। अभी वह काली मंदिर के पास पहुंचे तो वहां दो बाइक सवारों ने उन्हें इशारा कर रोक लिया।
कार रूकते ही युवकों ने ड्राइवर से कहा, आपकी कार से मोबिल गिर रहा है। ड्राइवर समेत सभी कार से उतर गए और गाड़ी चेक करने लगे। लेकिन, कार में कहीं भी मोबिल नहीं गिर रहा था। इस दौरान मौके पर फायदा देख जालसाजों ने कार में रखा कैश और सामान उड़ा दिया। जब मनोज वापस आकर कार में बैठे तो देखे कि सामान गायब है। चेक करने पर रुपए भी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: