हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रवि किशन को मिला आईफा पुरस्कार, सीएम योगी ने की मजाकिया अंदाज में खिंचाई; वीडियो वायरल

गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन को “लापता लेडीज” के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का आईफा अवार्ड मिला। सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में उनकी खिंचाई की और फिर बधाई दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन को जयपुर में आयोजित आइफा अवॉर्ड में पुरस्कार मिला। “लापता लेडीज” के लिए रवि किशन ने सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार जीता। इस रोल को लेकर रवि किशन को खूब सराहना मिली, लेकिन सीएम योगी ने इस सम्मान को लेकर भीड़ के सामने ही पहले उनकी खिंचाई की और फिर बधाई दी।

एक कार्यक्रम में मंच पर सीएम योगी के साथ रवि किशन भी मौजूद थे। सीएम योगी वहां गोरखपुर के लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्होंने लोगों से पूछा, “अभी इन्हें पुरस्कार मिला है तो इन्होंने आप लोगों को दावत दी होगी? कितने लोगों को बुलाया था?” इस पर वहां मौजूद लोगों ने ‘ना’ में जवाब दिया।

सीएम योगी ने पूछा-होली पर कुछ खाया?

इसके बाद सीएम योगी ने फिर पूछा, “मुझे इन्होंने लखनऊ में बताया था कि इन्होंने लोगों को दावत दी थी। अच्छा, होली में कुछ तो खाया ही होगा आप लोगों ने?” इस पर भी लोगों ने हाथ हिलाकर ‘ना’ में जवाब दिया। लोगों का जवाब देखकर सीएम योगी हंस पड़े और बोले “अच्छा, उनको बधाई तो दे दीजिए, उन्हें पुरस्कार मिला है। कलाकार को उसकी साधना के लिए यह पुरस्कार ही उसकी सिद्धि होती है और कला का सम्मान होना चाहिए। इसलिए हम उत्तर प्रदेश में एक फिल्मसिटी बना रहे हैं।”

विज्ञापन

याहं देखें वीडियो


सीएम योगी का यह वीडियो शेयर करते हुए रवि किशन ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “महाराज का हृदयतल से आभार आपने फ़िल्म लापता लेडीज़ में मेरे अभिनय को आईफा पुरस्कार मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। आपका प्रोत्साहन हमें बेहतर सिनेमा बनाने की प्रेरणा देता है। साथ ही, नोएडा में विश्वस्तरीय फिल्म सिटी की पहल के लिए भी आपको धन्यवाद। यह कदम न केवल भारतीय सिनेमा को नया आयाम देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाएगा।।”

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन तकिया निकला खराब तो पढ़ें CEO का जवाब, जानें गणेश सोनवणे कौन?

विज्ञापन

पहले भी सीएम कर चुके हैं रवि किशन की खिंचाई

बता दें कि सीएम योगी कई बार मंच से लोगों के बीच रवि किशन की मज़ाकिया अंदाज में खिंचाई कर चुके हैं। इससे पहले, एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मोमोज बेचने वाले एक दुकानदार से बातचीत करते हुए पूछा था, “रवि किशन जब मोमो खाने आए थे, तो पैसे भी दिए थे या नहीं?” इस दौरान वहां रवि किशन भी मौजूद थे। उन्होंने खड़े होकर जवाब दिया, “दिया तो था पैसा!” सीएम योगी और रवि किशन का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ठहाके मारकर हंस पड़े थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola