हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोरखपुर में बुजुर्ग की हत्या: खेत में रखे भूसे में दबी मिली लाश, पहचान छिपाने के लिए कूंच दिया था सिर

विज्ञापन
डॉग स्क्वॉयड मदद से साक्ष्य जुटाए गए।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): गोरखपुर में 58 साल के एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार उसका शव खेत में रखे भूसे में दबा मिला। उसके चेहरे को किसी वजनी चीज से कूंच दिया गया था। घटना पीपीगंज इलाके के तिघरा की है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक दस्ते की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं। परिवारीजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं।

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार की तरफ से जो भी तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एक महिला और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

10 साल पहले पत्नी की हो गई थी मौत

तिघरा गांव निवासी शिवधर दुशाद (58) डाक विभाग के डाक को बांटने का काम करते थे। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। पत्नी की 10 साल पहले मौत हो गई थी। वे अक्सर गांव के बाहर खेत में लगे ट्यूबवेल के बनी कोठरी में रुकते थे। खाने के लिए वे घर पर आते थे।

विज्ञापन

सिर के बल भूसे में पड़ा था शव

शिवधर के बेटे भोला और सोनू ने बताया कि मंगलवार की रात रोज की तरह वे घर से भोजन करके गांव में हनुमान मंदिर से प्रसाद लेकर खेत वाले कमरे पर सोने चले गए। सुबह जब समय से घर नहीं पहुंचे तो उनका छोटा बेटा सोनू खेत पर पहुंचा। पिता का शव भूसे में सिर के बल पड़ा था, जिसे देख सोनू ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध भी सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: जोशीमठ में जमीन धंसने से प्रभावित लोगों का नहीं हुआ पुनर्वास, लोगों ने की ये मांग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola