---विज्ञापन---

Gorakhpur News: मकान का गेट गिरा, खेल रहे 12 साल के बच्चे की मौत

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपेार्ट: गोरखपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन मकान का गेट अचानक गिर गया। जिसमें वहां खेल रहे 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि, उसकी 10 साल की उसकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। बांस-बल्ली से गेट को लगाया गया […]

---विज्ञापन---

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपेार्ट: गोरखपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन मकान का गेट अचानक गिर गया। जिसमें वहां खेल रहे 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि, उसकी 10 साल की उसकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गई।

बांस-बल्ली से गेट को लगाया गया था

घायल बच्ची को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना मोतीराम अड्डा के कोइरान की है। प्रमोद पासवान का घर बन रहा है। एक दिन पहले ही घर में नया गेट लगा था। गेट अभी कच्चा था उसे रोकने के लिए बांच बल्ली लगाए हुए थे।

---विज्ञापन---

बच्ची का इलाज चल रहा

शनिवार की सुबह प्रमोद का बेटा प्रभात (12) और बेटी प्रिंसी (10) गेट के पास खेल रहे थे। तभी अचानक किसी चीज से गेट के सपोर्ट में लगे बांस में ठोकर लग गई। ठीक से जाम न होने की वजह से लोहे का ​गेट दोनों बच्चों के उपर ही गिर गया। जिसमें प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, प्रिंसी गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

First published on: Feb 18, 2023 10:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola