यूपी के अमरोहा में तेज धमाके के बाद पलटी मालगाड़ी, 10 डिब्बे हुए डिरेल, कई ट्रेनें प्रभावित

Goods Train Overturned in Amroha UP: यूपी के अमरोहा में मुरादाबाद से दिल्ली आ रही मालगाड़ी कल्याणपुरा के पास पलट गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल रेलवे ट्रैक को ठीक किया जा रहा है।

Goods Train Overturned in Amroha UP

मालगाड़ी पलटने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे ट्रैक

Goods Train Overturned in Amroha UP: यूपी के अमरोहा में मुरादाबाद से दिल्ली आ रही मालगाड़ी पलट गई। इस हादसे में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलट गए। इनमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ था जबकि 8 डिब्बे खाली थे। मालगाड़ी के पलटने से पहले तेज धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग सहम गए। धमाके के बाद रेलवे ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा कल्याणपुरा रेलवे फाटक के पास हुआ। मालगाड़ी मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के बाद दिल्ली-लखनऊ रेलवे ट्रैक ठप हो गया। कई ट्रेनों को रास्तों में रोका गया है। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

अमरोहा स्टेशन के अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसकी वजह से ट्रैक पूरी तरह उखड़ गया है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ