Good News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र (Birth and Death Certificates) के लिए पांच जोनल कार्यालयों को निर्धारित किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम (जीएमसी) की ओर से लागू यह सुविधा सोमवार से लागू होगी।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले गैर-संस्थागत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को नवयुग मार्केट में जीएमसी मुख्यालय पर जाना पड़ता था।
इन पांच कार्यालयों में मिलेगा सुविधा
नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम के नवयुग मार्केट स्थि मुख्य कार्यालय के अलावा पांच जोनल कार्यालय, मोहन नगर, विजय नगर, वसुंधरा, शहर और कवि नगर में भी लोग अपने सभी प्रकार के कार्यों को करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से कोई भी शख्स इन कार्यालयों में आवेदन कर सकता है और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।
यह भी पढ़ेंः साउथ दिल्ली से नोएडा आने वाले DND पर बनेगा भव्य एंट्री गेट, प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
24 घंटे में मिलेगा प्रमाण पत्रः अधिकारी
मिथिलेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम के पोर्टल तक जिले के सभी अस्पतालों की पहुंच है। जहां वे दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद अपलोड करते हैं। जीएमसी 24 घंटे में मृत्यु या जन्म प्रमाण पत्र जारी करता है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद सॉफ्ट कॉपी जनरेट होती है। फिर अस्पताल प्रबंधन संबंधित शख्स के रिश्तेदारों को प्रमाण पत्र जारी करता है।
वेबसाइट से ले सकते हैं सॉफ्ट कॉपी
जीएमसी ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बहुत पहले एक ऑनलाइन सेवा भी शुरू की थी। मिथिलेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन सेवा अभी भी है और जीएमसी की वेबसाइट पर विवरण दर्ज करने की आवश्यकता है। संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करके प्रमाण पत्र की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines