Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आरजी लग्जरी फ्लैट के खरीदारों के लिए बृहस्पतिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग व बिल्डर ने मिलकर फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए सोसायटी परिसर में ही बृहस्पतिवार दोपहर शिविर लगाया।
सौंपे गए रजिस्ट्री के कागज
दिल्ली के चांदनी चैक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, बिल्डर राजेश गोयल ने लोगों को संबोधित किया। पहले दिन करीब 100 फ्लैटों की रजिस्ट्री कर खरीदारों को दस्तावेज सौंपे गए। पहले चरण में लगभग 750 फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है। 2010 में आवंटित इस प्रोजेक्ट में लगभग 1900 फ्लैट हैं।
करना पड़ा लंबा इंतजार
सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि कई बिल्डर प्रोजेक्ट फंसे हुए थे। खरीदारों ने लोन लेकर फ्लैट खरीदा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से खरीदारों को उनके सपने का घर मिलना संभव हुआ है। उन्होंने आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पहल पर बिल्डर-बायर्स मुद्दा हल करने के लिए पहली बार कमेटी बनाई गई।
एसीईओ ने खींचा खाका
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किए जा रहे विकास कार्यों का खाका खींचा। एसीईओ ने चार मूर्ति चैक पर अंडरपास, 45 एमएलडी एसटीपी, शाहबेरी में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड, जलापूर्ति नेटवर्क बनाने आदि के बारे में खरीदारों को जानकारी दी। एसीईओ ने आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों के धैर्य की सराहना की और मालिकाना हक मिलने पर खुशी जाहिर की। फ्लैट खरीदार प्रदीप बंसल, कौशल किशोर, शुभम सिंह, अमरदीप सिंह समेत कई खरीदारों को रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपे गए।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
11 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines