Good News For Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा और ग्रेट नोएडा (Noida-Greater Noida) वालों के लिए राहत भरी खबर है। साहिबाबाद, गाजियाबाद और मेरठ के बीच चलने वाली हाईस्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर (Meerut Ghaziabad Rapid Rail) से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की भी बेहतर कनेक्टिवी होगी। शासन की ओर से इसके लिए दोनों स्थानों से 17 रूटों को तय किया गया है, जिन पर 114 बसों का संचालन किया जाएगा।
और पढ़िए –Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव से पहले इन चार नेताओं की घर वापसी तय, जानिए…
इन सेक्टरों से होगी सीधा जुड़ाव
लोगों के लिए खुशखबरी (Good News For Noida) है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 17 रूट तय किए गए हैं। इन पर 114 बसों का संचालन किया जाएगा। साहिबाबाद, गाजियाबाद और गुलदार स्टेशन से हाई स्पीड गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों का सीधा जुड़ाव होगा। इन रूटों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक, नोएडा के सेक्टर 62-63 और सेक्टर 51-52 जैसे इलाके शामिल हैं।
एक बस में बैठेंगे 20 लोग, रूट तय
लोगों को रैपिड रेलवे स्टेशनों से आसान आवाजाही की सुविधा देने लिए के लिए यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये बसें यूरो 6 कैटेगरी की सीएनजी से चलने वाली होंगी। हर बस में 20 यात्री सवार हो सकेंगे। शुरुआत में 3 रूटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना में निजी और रोडवेज बसों का उपयोग हो सकेगा। इन रूटों के लिए विशेष परमिट भी जारी किए जाएंगे।
ये हैं प्रस्तावित रूट, जानें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रूट साहिबाबाद से लोनी, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से हिंडन एयरपोर्ट, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से लोनी, मोहन नगर से हिंडन एयरपोर्ट, मोहन नगर ने नोएडा सेक्टर 62, सीआईएसएफ, इंदिरापुरम, वसुंधरा से नोएडा सेक्टर 62, आदित्य मॉल, इंदिरापुरम, वसुधारा से यूपी गेट, डाबर चौक, वैशाली, साहिबाबाद से यूपी गेट, अभय खान, ज्ञान खंड, अटल चौक, वसुंधरा से कौशांबी, बस स्टेशन, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र होंगे।
अधिकारियों ने बताया कि ये सभी बसें सीएनजी होंगी, क्योंकि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए डीजल बसों का इन शहरों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines