UP Train Accident : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को भीषण रेल हादसा हो गया। यहां चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। पीड़ितों की मदद के लिए रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि बाराबंकी-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना को लेकर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
| गोंडा | 8957400965 |
| लखनऊ | 8957409292 |
| सीवान | 9026624251 |
| छपरा | 8303979217 |
| देवरिया सदर | 8303098950 |
इन ट्रेनों का बदला गया है रूट
इसके साथ ही इस खंड पर चलने वाली 2 ट्रेनों का रूट भी बदल दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707), गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (15653), आम्रपारी एक्सप्रेस, गुवाहाटी-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांमति एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, का रूट भी बदला गया है। इन ट्रेनों को फिलहाल मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाया जा रहा है। सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस और वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट बदल कर बारहनी-गोंडा कर दिया गया है।
ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे
हादसे में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतर गए। इनमें 4 एसी कोच थे। यह घटना गोंडा के झिलाही रेलवे स्टेशन के पास हुई। पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। अभी तक 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घायलों की मदद के लिए रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया गया।
हादसा दोपहर 2.37 बजे के आसपास हुआ था। घायल होने वाले यात्रियों की संख्या 20 बताई जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत यूपी की ओर से लखनऊ और बलरामपुर से गोंडा के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को रवाना किया गया। इसके साथ ही 15 एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं। डॉक्टरों की टीम ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया और अस्पताल पहुंचाया। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए तीन जिलों की एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
21 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
49 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines