उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक मोस्ट वॉन्टेड बदमाश को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में SHO नरेंद्र राय को भी गोली लगी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। मारे गए बदमाश पर 1 लाख का इनाम घोषित था। करीब एक महीने पहले ही बदमाश ने एक घर में चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस इसे पकड़ने के लिए तलाश कर रही थी। बदमाश की पहचान सोनू उर्फ भुर्रे पासी के तौर पर हुई है। इसके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।
मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
ये मुठभेड़ बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई। गोंडा पुलिस के अनुसार, उन्हें मुखबिर से इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे पासी के बारे में सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। वहीं, पुलिस से बचकर भागने के लिए बदमाश ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस मुठभेड़ में SHO नरेंद्र राय को भी गोली लगी, लेकिन उनके बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह बाल-बाल बच गए। पुलिस को भुर्रे के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: विदेश से लौटे पति के सामने खोली ससुर की करतूत, बेटे पर किया जानलेवा हमला
भुर्रे पर 48 से ज्यादा केस दर्ज
मालूम हो कि, बदमाश भुर्रे पासी के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज्यादा केस दर्ज थे। भुर्रे पासी ने 24 अप्रैल को उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव में रहने वाले देवीदीन के घर पर अपने साथियों के साथ चोरी की थी। यहां भागते वक्त उसे देवीदीन के छोटे भाई शिवदीन ने देख लिया। शिवदीन ने उसका करीब 100 मीटर तक दौड़कर पीछा किया और भुर्रे को पकड़ लिया। इस दौरान भुर्रे ने अपनी कमर से तमंचा निकाला और शिवदीन के सीने में गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही भुर्रे फरार है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
12 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines