UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। देवीपाटन कमिश्नर ऑफिस में तैनात एक सफाईकर्मी ने भ्रष्टाचार के सहारे करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली। आरोपी का नाम संतोष जायसवाल है। सफाईकर्मी से नाजिर बने संतोष के पास 9 लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन मिला है। जिनको वह अलग-अलग दिन चलाया करता था। फाइलों में हेराफेरी कर आरोपी ने करोड़ों रुपये जुटा लिया और किसी को पता भी नहीं लगा। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर सफाई कर्मचारी को कमिश्नर ऑफिस में निरीक्षक का काम सौंपा गया। जिसका फायदा उठाकर आरोपी अमीर बन गया। मामला जांच में सामने आया है।
यह भी पढ़ें:क्या है Polygraph Test? मिनटों में राज उगलता है अपराधी, ऐसे लगता है सच और झूठ का पता
फाइलों में हेराफेरी किए जाने की शिकायत तत्कालीन कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा को मिली थी। जांच में जो खुलासे हुए, वे काफी चौंकाने वाले थे। जिसके बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद नगर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया था। बाद में प्रशासन ने उसकी संपत्ति की जांच के लिए सदर तहसीलदार देवेंद्र यादव को आदेश जारी किए थे। ARTO से आरोपी की लग्जरी कारों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने सत्यापन कर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट चौंकाने वाली थी, जिसमें जिक्र किया गया था कि आरोपी के पास 9 लग्जरी गाड़ियां हैं। जो उसके, उसके भाई और पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं।
बैंक से मांगी गई 5 साल की अकाउंट डिटेल
सफाई कर्मचारी संतोष के पास एक अर्टिगा, मारुति सुजुकी, स्विफ्ट, टोयोटा इनोवा, जायलो, स्कॉर्पियो गाड़ियां हैं। वहीं, भाई उमाशंकर के नाम पर अर्टिगा और पत्नी बेबी के नाम पर इनोवा है। अधिकारियों की ओर से बैंक से भी पिछले 5 साल की डिटेल मांगी गई है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात विभाग के अधिकारियों ने कही है। उसके साथ स्कैम में और कौन-कौन शामिल थे, इसकी भी जांच हो रही है।
यह भी पढ़ें:सोसाइटी में साइकिल चला रही थी बच्ची, कार आई और कुचल गई…दिल दहला देगा ये वीडियो
यह भी पढ़ें:सेक्स रैकेट या…महिला डॉक्टर से पहले आरजी कर अस्पताल में हो चुके ये दो बड़े कांड, अब तक अनसुलझी है पहेली
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
8 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
10 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
11 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
11 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
16 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
18 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
18 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines