उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक वाहन के नहर में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना का संज्ञान सीएम योगी ने लिया है और घायलों को तुरंत उचित इलाज कराने का आदेश दिया है।
यह हादसा गोंडा के इटियाथोक थानाक्षेत्र के रहता बेलवा क्षेत्र का है, घटना बहुता गांव के पास नहर में हुआ। बताया जा रहा है कि मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता का परिवार बोलेरो गाड़ी से पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास मौजूद नहर में गाड़ी गिर गई और 11 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया है। CMO की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद नहर से 11 शव निकाले गए जबकि 4 लोगों कि सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव शुरू किया लेकिन सिर्फ 4 लोगों की जान बचाई जा सकी है। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। वहीं जैसे ही घटना की सूचना मिली, प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज के दरोगा का नया वीडियो वायरल, चौखट के बाद अब पूरे घर में घुसा गंगा नदी का पानी
सीएम योगी ने की घोषणा
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
22 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines