Gonda Crime Story: यूपी के गोंडा में एक नाबालिग दलित से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चलती कार में रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद आरोपी पीड़िता और कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। गोंडा की नगर कोतवाली प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता की उम्र 17 साल है।
मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार आरोपियों ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे सर्कुलर रोड पर स्थित एक सुनसान जगह पर ले गए और चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया।
बिजली के खंभे से टकराई कार
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब आरोपी नाबालिग के साथ बलात्कार कर रहे थे तो उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया और बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।
ये भी पढ़ेंः जेवर एयरपोर्ट के पास अथॉरिटी के प्लॉट लेने का शानदार मौका, नवरात्रि पर 2000 प्लॉट की लॉन्च होगी नई स्कीम
पुलिस ने बरामद की कार
मामले में एसएचओ ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ा गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसएचओ ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। यह कार आरोपी अपने दोस्त से यह कहकर लाए थे उन्हें किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जाना है। फिलहाल पुलिस पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
ये भी पढ़ेंः 12 साल की बच्ची से मदरसे में रेप, मौलाना ने छुट्टी के बाद किया घिनौना कांड; रो-रोकर बताई आपबीती
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines