गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई दी कि महिला की तबीयत ठीक नहीं थी, और वह केवल उसे सहारा दे रहे थे।
वहीं, वीडियो में नजर आ रही महिला भी सामने आई है। उसने पुष्टि की कि वीडियो में वही है और अमर किशोर कश्यप को वह जानती है। महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी और उसने खुद फोन कर भाजपा नेता से मदद मांगी थी।
अमिताभ ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग
इस मामले को लेकर अब पूर्व IPS अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वीडियो लीक करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने थाना कोतवाली गोंडा को पत्र लिखकर कहा कि जब महिला और भाजपा जिलाध्यक्ष दोनों स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि तबीयत खराब होने के कारण सहायता दी गई थी, तो यह साफ है कि वीडियो को जानबूझकर गलत और भ्रामक मंशा से वायरल किया गया है।
अमिताभ ठाकुर ने यह भी लिखा कि यह वीडियो भाजपा कार्यालय से ही लीक हुआ प्रतीत होता है। ऐसे में किसी पुरुष और महिला के चरित्र पर संदेह करना और वीडियो लीक करना एक आपराधिक कृत्य है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इस मामले में भाजपा के ही कुछ लोगों की संलिप्तता नजर आ रही है, क्योंकि कोई बाहरी व्यक्ति पार्टी कार्यालय से वीडियो लीक नहीं कर सकता।
वीडियो लीक करने वालों पर हो कार्रवाई
उन्होंने लिखा कि सत्ताधारी पार्टी के कार्यालय से इस तरह का वीडियो लीक होना एक गंभीर मामला है। इसलिए, इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच की जानी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि वीडियो किसने लीक किया। साथ ही वीडियो लीक करने वाले पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि वह अध्यक्ष पद पर बने रहें। यह एक साजिश है और वीडियो को जानबूझकर वायरल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो लीक करने वालों में पार्टी और कार्यालय से जुड़े लोग ही शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
53 mins agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
16 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines