'बीजेपी जिलाध्यक्ष ने गिरने से बचाया', गोंडा वीडियो कांड में नया मोड़, सामने आया महिला का बयान

Uttar Pradesh News: गोंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप और एक महिला के वायरल वीडियो पर नया मोड़ आया है। महिला ने इसे राजनीतिक साजिश बताया, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। पढ़ें चंद्रेश्वर तिवारी की रिपोर्ट।

photo credit-freepik - 2025-05-26T152843.134

Uttar Pradesh News: गोंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप और एक महिला के वीडियो ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में दिख रही महिला अब सामने आई है। उसने छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ IT एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर वायरल किया गया है। इसका मकसद उसे और भाजपा नेता को बदनाम करना है।

विज्ञापन

क्या बोली महिला?

महिला ने कहा कि यह वीडियो राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी और भाजपा जिलाध्यक्ष की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला ने साफ किया कि अमर किशोर कश्यप उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं।

विज्ञापन

बीमार थी, इसलिए मदद ली थी

महिला ने बताया कि 12 अप्रैल की रात वह लखनऊ से लौट रही थी, तबीयत खराब थी और चक्कर आ रहे थे। ऐसे में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को कॉल कर मदद मांगी। जिलाध्यक्ष उन्हें रेलवे स्टेशन से रिसीव कर पार्टी कार्यालय लेकर आए।

गिरने से बचाया, वीडियो का गलत मतलब निकाला

महिला ने बताया कि उन्होंने हील वाली सैंडल पहन रखी थी, जिससे सीढ़ियां चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। गिरने से पहले उन्होंने पीछे हाथ किया, तभी पीछे चल रहे जिलाध्यक्ष ने उन्हें थाम लिया और गिरने से बचाया। महिला ने दावा किया कि वायरल वीडियो में यही पल है, लेकिन कुछ लोग उसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

मैं कोई बच्ची नहीं, दो बच्चों की मां हूं

महिला ने साफ कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और पिछले साढ़े तीन साल से जिलाध्यक्ष को जानती हैं। उनके पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा- मैं कोई नादान बच्ची नहीं हूं, दो बच्चों की मां हूं। ऐसे में कोई मुझे बहका नहीं सकता। जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं, वे मेरी और अध्यक्ष जी की इज्जत से खेल रहे हैं।

मानहानि का दावा और महिला आयोग जाने की चेतावनी

महिला ने कहा कि अगर यह सब नहीं रुका तो वे कोर्ट में मानहानि का दावा करेंगी और महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को सहारा देना गलत नहीं होता, और अगर आज उन्हें सहारा नहीं मिला होता तो उनका सिर फट सकता था।

विज्ञापन

राजनीति के चलते बनाया जा रहा निशाना

महिला ने अंत में दोहराया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ‘बम बम जी’ उनके लिए परिवार जैसे हैं। वे उनके चरित्र और व्यवहार को भलीभांति जानती हैं। वीडियो को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है और अध्यक्ष को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ