उत्तर प्रदेश के गोंडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बोलेरो से परिजन दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी और 11 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में ग्रामीणों ने 4 लोगों की जान बचाई है। इस घटना में जिंदा बची एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या बोली जिंदा बच्ची?
जिंदा बची बच्ची ने रोते हुए घटना को लेकर बताया कि “हम लोग दर्शन करने के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक पता नहीं चला और कार नहर में जा गिरी।” आसपास के लोगों ने बच्ची को चुप कराया और सांत्वना दी। कुछ ही देर में प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी की तेज रफ्तार और बारिश की वजह से हुआ है। गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। नहर में पानी अधिक था, ऐसे में सिर्फ चार लोगों की जान बचाई जा सकी और 11 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।
CM योगी ने मामले का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को आदेश दिया है कि घायलों को तुरंत उचित उपचार दिलाया जाए। इसके साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines