Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से 3 दिन का फैशन ज्वैलरी एंड ऐससरीज शो शुरू हो रहा है। इसमें शिल्पकार, कारीगर, उद्यमी और कई उत्पादक-निर्यातक हिस्सा लेंगे। एक ही छत के नीचे आगरा से लेकर मुंबई तक के उत्पाद की झलक मिलेगी। 200 से अधिक स्टाॅल यहां लगाई जाएंगी। 3 दिनों तक चलने वाले इस शो के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
40 देशों से आएंगे खरीदार
शो में आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, अल्जीरिया, कनाडा, कोलंबिया, साइप्रस, इजिप्ट, जर्मनी, जाॅर्जिया, ग्रीस, इटली, केन्या, जापान, फ्रांस, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, सउदी अरब, सेनेगल, ताइवान, ब्रिटेन, अमेरिका, वियतनाम सहित 40 देशों के खरीदार आएंगे।
इन शहरों के हुनर का होगा प्रदर्शन
फैशन ज्वैलरी शो में आगरा, अजमेर, भोपाल, दिल्ली एनसीआर, जयपुर, कोलकाता, मेरठ, मुरादाबाद, मुंबई, पुणे, पुष्कर, संभल, वाराणसी जैसे अलग-अलग शहरों के उत्पाद की प्रदर्शनी लगेगी। देश भर के कारीगरों के जुटने पर यहां एक अच्छा कम्पटीशन देखने को मिल सकता है। मुख्य रूप से इस शो में बोल्ड फैशन स्टेटमेंट, पायल, कफलिंग, ब्रोच और बहुत कुछ प्रदर्शित किया जाएगा। फुटवियर व परिधान भी थोड़ी मात्रा में प्रदर्शित होंगे। इस शो का अयोजन हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ईपीसीएच द्वारा किया जा रहा है।
क्या बोले ईपीसीएल के मुख्य संरक्षक?
डाक्टर राकेश कुमार ने बताया कि यह एक ऐसा शो है जहां पर भारतीय शिल्पकला का बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा। यहां पर पारंपरिक कला के अलावा आधुनिक डिजाइन प्रस्तुत किया जाएगा। यह ऐसा शो होगा जो कि पूरे दिल्ली एनसीआर में अपनी अलग जगह बनाएगा।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 hr agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
3 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
5 hrs agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
18 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
19 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 day agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 day ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 day agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 day agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines