Viral News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुकिया प्यार में पड़ी लड़की अपना घर परिवार छोड़कर प्रेमी के घर आ पहुंची। हाथ में बैग लेकर खड़ी प्रेमिका को जब प्रेमी ने दरवाजे पर खड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए। लड़के वालों ने आनन-फानन में लड़की के परिवार वालों को फोन किया। इसके बाद वे उसे अपने साथ ले गए।
इंटर में पढ़ती है छात्रा
जानकारी के मुताबिक मामला संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक युवक की फेसबुक के जरिए आजमगढ़ की रहने वाली इंटर की छात्रा से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी समय से दोनों लोग फेसबुक पर चैट करने लगे। चैट करते-करते दोनों का प्यार भी परवान चढ़ने लगा।
यह भी पढ़ेंः सिरफिरे आशिक ने ली माशूका की जान, सामने आया मामला तो सभी हैरान
बैग में था ये सामान
बताया गया है कि प्रेमिका अपने घर से पैसे, जेवरात और जरूरी सामान लेकर घर प्रेमी के साथ रहने के लिए घर से निकल आई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की आजमगढ़ से पहले बस्ती पहुंची। यहां से एक वाहन बुक करके सीधे प्रेमी के घर पहुंची। हाथ में बैग लेकर उसने प्रेमी के घर का दरवाजा खटकाया।
मामला इसलिए था संवेदनशील
दरवाजे पर प्रेमिका और उसके हाथ में बैग देखकर लड़के और उसके घरवालों के होश उड़ गए। मामला इसलिए भी गंभीर था क्योंकि लड़का-लड़की दो अलग-अलग संप्रदायों का था। इस पर लड़के वालों ने तत्काल लड़के के परिवार वालों को फोन करके मामला बताया। इसके बाद लड़की वाले एक गाड़ी बुक करके सीधे प्रेमी के घर पहुंचे।
प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी प्रेमिकी
रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अड़ी थी। लेकिन दोनों परिवारों के समझाने पर लड़की मान गई। परिवार वाले उसे अपने साथ लेकर गए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। रिपोर्ट में दुदारा थाना प्रभारी राकेश कुमार मिश्र के हवाले से कहा गया है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
50 mins agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
1 hr agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
2 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
7 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
8 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
9 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
12 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines