UP News: उत्तर प्रदेश से मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला प्रेम प्रसंग और शादी से पहले युवती के मां बनने से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पंचायत ने ऐसा फैसला सुनाया है कि लड़का और लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तुरंत राजी हो गए। बताया गया है कि दो दिन बाद दोनों का निकाह कराया जाएगा।
बेटी की बात सुनकर घरवाले सन्न
जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि यहां की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक और युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में युवती के परिवार वालों ने लड़की के लिए अलग रिश्ता देखा। जैसे ही घर में ये बात चली तो उसने खुद के गर्भवती होने की बात बताई। यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ेंः शाइस्ता परवीन और जैनब के 12 करोड़ की डील से क्या है सीमा हैदर का कनेक्शन?
अस्पताल में दिया बेटी को जन्म
बेटी के गर्भवती होने पर परिवार के लोग लड़के वालों के यहां पहुंच गए। जमकर हंगामा हुआ, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद दोनों परिवार में शादी को लेकर सहमति बन गई। बताया गया है कि मंगलवार को मेरठ के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में युवती ने बेटी को जन्म दिया। जैसे ही ये बात लड़के वालों को पता चला तो दोनों परिवारों में फिर से बवाल हो गया।
दो बार हुई पंचायत
स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों परिवारों में मारपीट और लाठी-डंडे चले। लड़की वालों पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों की फिर से पंचायत हुई। इस पंचायत में समाज के भी लोग मौजूद रहे।
…तो हुक्का पानी हो जाएगा बंद
बताया गया है कि इन लोगों ने लड़के के परिवार वालों को साफ शब्दों में कहा कि यदि शादी नहीं की तो परिवार का बिरादगी से हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कहा कि बस्ती भी छोड़नी पड़ेगी, जिसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
34 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines