UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में वीडियो रील्स बनाने के चक्कर में एक शख्स की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा भी ऐसा है, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान और परेशान हैं। एक प्रेमी जोड़ा शिवपुरी फ्लाईओवर के ऊपर चलती बाइक पर बारिश में रील बना रहा था। तभी बाइक फिसल कर नीचे खड़े शख्स के ऊपर जा गिरी।
शिवपुरी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा वाराणसी के शिवपुरी में आउटर रिंग रोड पर बने फ्लाईओवर की है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ चलती बाइक पर वीडियो रील बना रहा था। बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान बारिश में प्रेमी जोड़ा बाइक समेत फिसलकर फ्लाईओवर के नीचे बाइक से जा रहे जूनियर इंजीनियर और उनके दोस्त के ऊपर जा गिरी। प्रेमी, प्रेमिका, जूनियर इंजीनियर और उनका दोस्त घायल हो गए। हैरानी की बात तो ये है कि प्रेमिका मौके से फरार हो गई।
इंजीनियर का दोस्त और युवक गंभीर
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि युवक और इंजीनियर की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती को हादसे में कम चोट आई थी। वह मौके से अपने आप चली गई।
रेलवे में जूनियर इंजीनियर थे सर्वेश शंकर
बताया गया है कि सर्वेश शंकर प्रयागराज में रेलवे के बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण वे अपने दोस्त आदित्य कुमार के साथ अपने गांव जा रहे थे। दोनों लोग बाइक से थे। तभी रील्स बनाते हुए गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड बाइक समेत उन पर आ गिरे।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines