Girl Threatened like Shraddha Murder Case: बागपत में शामली के रहने वाले एक युवक ने छात्रा के एडमिशन कराने का झांसा देकर छात्रा से दो लाख रूपये हड़प लिये। छात्रा के एडमिशन के बारे में पूछने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। एडमिशन का समय निकल जाने पर छात्रा आरोपी से अपने रुपए मांगने लगी। आरोपी छात्रा को रुपए वापस करने के बजाय युवती को ब्लैकमेल करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी छात्रा को श्रद्धा की तरह 72 टुकड़े करने की धमकी देने लगा। साथ ही शारिरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। युवक की धमकियों और रुपए न लौटाने की वजह से परेशान होकर युवती ने नजदीकी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंच। युवती इतनी डरी हुई थी, कि पुलिस को चेतावनी दी कि आरोपित युवक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं पुलिस में आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
प्रवेश दिलाने के बहाने हड़पे रुपए
पीड़िता सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के जनपद सोनीपत की एक कंपनी में नौकरी करती थी। इस दौरान युवती की शामली के ग्राम बड़ौत निवासी युवक रोहित से मुलाकात हो गई थी। युवती ने एएनएम का कोर्स करने की बात रोहित को बताई। इस पर आरोपी रोहित ने मेरठ के एक संस्थान में एएनएम के कोर्स के लिए प्रवेश दिलाने के बहाने युवती से दो लाख रुपये लिये। इसके बाद आरोपित युवक ने न एएनएम में प्रवेश दिलाया और न ही उसके रुपये लौटाए।
जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रुपये का तगादा करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ ही शारीरिक संबंध का दबाव बनाया। अपनी जान का खतरा देखते हुए पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, कहा कि आरोपित युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए अन्यथा वह आत्महत्या कर लेगी। इसका जिम्मेदार आरोपित युवक और पुलिस होगी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
22 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines