Friendship, Rape and Then Gangrape: 10वीं की एक छात्रा ने कभी नहीं सोचा था कि उसे एक लड़के से दोस्ती के नाम पर धोखा मिलेगा। धोखा भी ऐसा, जिससे वो जिंदगी भर उभर न पाए। अपने साथ वारदात से डरी सहमी छात्रा ने जब स्कूल जाने से इनकार कर दिया तो परिवार वालों ने कारण पूछा। इसके बाद छात्रा ने जो बताया वो सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामले की शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दोस्ती के नाम पर छात्रा को फंसाया
जानकारी के मुताबिक ये खौफनाक वारदात उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है। यहां के एक गांव में रहने वाली लड़की 10वीं की छात्रा है। गांव के ही एक लड़के के साथ उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोस्ती चलने के बाद आरोपी ने छात्रा को एक मोबाइल फोन दिया। इससे दोनों बातें करने लगे। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया।
रेप के बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। रेप के दौरान शातिर ने अपने फोन से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को अपने दोस्तों के सामने परोस दिया। आरोपी के साथियों ने किशोरी के साथ करीब चार महीने तक गैंगरेप किया। घटना के बाद किशोरी दहशत में आ गई।
परिवार ने पूछी तकलीफ तो टूट गई छात्रा
हर दिन स्कूल न जाने की बात कहने लगी। इस पर परिवार वालों ने उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा। यहां छात्रा टूट गई। उसने परिवार वालों को अपने साथ ही रही घिनौनी वारदात के बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए। माता-पिता बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंचे। यहां पुलिस से पूरी कहानी बताई। किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
8 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines